Rajasthan News: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, मुझे अपने ईष्ट पर पूरा विश्वास है। अंधकार के बाद सूरज जरूर निकलेगा और अपना प्रकाश दिखाएगा। मुझे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।

रात 1:40 बजे लखनऊ से धमकी मिली, जिसमें अपशब्द कहे गए, फिर हैदराबाद से भी दो बार धमकी आई। रोज-रोज धमकियां आ रही हैं। मैं बालाजी का सेवक हूं, इन बातों से डरने वाला नहीं हूं। विधायक बनने से पहले भी इन्हीं मुद्दों पर बोलता था और अब भी बोलूंगा। मैं दोनों समाजों का सम्मान करता हूं, लेकिन जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दूंगा।
क्या है पूरा मामला?
जयपुर के बदनपुर इलाके में 21 अक्टूबर को वक्फ बोर्ड का नोटिस बोर्ड लगाए जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। इस खबर के बाद हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौके पर पहुंचे और अपनी कड़ी नाराजगी जताई। भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद पुलिस बल को भी स्थिति संभालने के लिए बुलाना पड़ा।
दोनों समुदायों के लोग हुए आमने-सामने
विधायक को स्थानीय लोगों ने बताया कि रातों-रात वक्फ बोर्ड का बोर्ड लगाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। इस पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, इस तरह से किसी को भी जमीन पर कब्जा नहीं करने दूंगा।
विधायक ने मांगे दस्तावेज
विधायक आचार्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड ने बिना खसरा नंबर का बोर्ड लगाकर कब्जे की कोशिश की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से दस्तावेज दिखाने की मांग की और चेतावनी दी कि इस जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मुस्लिम समाज के लोग विरोध जताते रहे और कहा कि उनके पास दस्तावेज हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- BIG NEWS: JPSC को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2 महीने में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करे सरकार
- फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ः बांग्लादेशी नागरिकों के भोपाल, ग्वालियर, बैतूल और छिंदवाड़ा कनेक्शन का खुलासा, दो गिरफ्तार
- Uttarakhand PCS 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 67 अफसरों की होगी भर्ती, 29 सितंबर तक आवेदन
- महादेव की पूजा में जलाधारी का रखें खास ध्यान, इन चीजों को रखने से बचें…
- आणंद में मूसलाधार बारिश का कहर: वघासी रोड बहने से खाई बनी, 200 परिवार घरों में कैद


