Rajasthan News: जयपुर की विशेष एससी-एसटी अदालत ने पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और उनके छह सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय (चार्ज फ्रेम) कर दिए हैं। जज विद्यानंद शुक्ला ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों पर हत्या के प्रयास (धारा 307), मारपीट, राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं।

मामला 28 मार्च 2022 का है, जब धौलपुर के बाड़ी स्थित डिस्कॉम कार्यालय में तत्कालीन विधायक मलिंगा के इशारे पर बिजली अधिकारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस हमले में AEN हर्षदापति और JEN नितिन गुलाटी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मामला जयपुर ट्रांसफर हुआ था।
पढ़ें ये खबरें
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
