Rajasthan News: भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर निकाले गए विकास रथ के अंतिम पड़ाव पर कामा में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब विधायक नौक्षम चौधरी को क्षेत्र में गंभीर जल संकट की जानकारी मिली। जनता की शिकायतें सुनते ही विधायक ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाई।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं ने बताया कि कस्बे के कई वार्डों में बीते छह दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। यह सुनते ही विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जब आम लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, तो उनके कार्यालय का कनेक्शन भी काट दिया जाए।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले दिन ही सभी वार्डों का दौरा कर स्थिति की जांच करें और समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के दावों के बीच जनता को पानी के लिए तरसाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।
जल संकट पर नाराजगी जताने के बाद विधायक ने क्षेत्रवासियों को एक अहम जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप नए वर्ष में कामा का नाम बदलकर कामवन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक पहचान को नया स्वरूप मिलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
