Rajasthan News: राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है. उदयपुर के खेरवाड़ा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक महिंद्रा TUV कार पुलिया पार करते समय उफनती नदी में बह गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग किसी तरह बाहर निकलकर बच गए.

पुलिया पर पानी, ड्राइवर की गलती बनी जानलेवा
खेरवाड़ा क्षेत्र में घंटों से हो रही बारिश के कारण पुलिया पर पानी कई फीट ऊपर तक बह रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खतरे के बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी पार करने की कोशिश की. जैसे ही कार पुलिया के बीच पहुंची, तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी और कुछ ही पलों में डूबने लगी.
दो लोग बचे, दो की नदी में मौत
कार में चार लोग सवार थे. हादसे के बाद गाड़ी में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पानी तेजी से अंदर भरने लगा. इस दौरान दो लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफलता पाई और तैरकर किनारे पहुंच गए. उन्होंने मदद के लिए पुकारा, लेकिन बाकी दो लोग कार के साथ ही पानी में डूब गए.
एक घंटे चला रेस्क्यू, तब निकाले शव
खबर मिलते ही सिविल डिफेंस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. रात का अंधेरा और तेज बहाव बचाव कार्य के लिए बड़ी चुनौती था. टीम ने रस्सियों और उपकरणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डूबी हुई कार को बाहर निकाला. जांच करने पर उसमें से दोनों शव बरामद किए गए.
पुलिस को सौंपे गए शव
रेस्क्यू में प्रकाश राठौड़, मनोज, विपुल, भवानी शंकर, विजय नकवाल, दिनेश गमेती और कैलाश मेनारिया जैसे जांबाज जवान शामिल थे. शवों को खेरवाड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
