जालौर जिले के भीनमाल स्थित महावीर चौराहे पर रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई, जिसमें मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के समय मां कविता (35) अपने 10 वर्षीय बेटे ध्रुव ठाकुर और 5 वर्षीय बेटी गौरवी ठाकुर के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां तीनों के जले हुए शव मिले। शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

परिवार के अन्य सदस्य थे बाहर
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आग रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय कविता का पति, सास, और अन्य परिजन सिरोही जिले में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। पड़ोसियों ने छत पर बने कमरे से धुआं उठता देखा और तुरंत कार्रवाई की।
कमरे का दरवाजा था अंदर से बंद
पड़ोसियों ने आग की सूचना पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। हालांकि, तब तक अंदर सब कुछ राख हो चुका था। पुलिस ने तीनों के शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सीसीएस की बैठक में खाद, तेल, गैस संकट को लेकर हुआ मंथन
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली के सामने रखा 142 रनों का लक्ष्य, अब्दुल समद ने खेली 36 रन की पारी, नटराजन-एनगिडी ने झटके 3-3 विकेट
- HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, 14 साल की लड़कियों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन
- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान, वन विभाग ने की लोगों से अपील
- घूसखोरों की तो खैर नहीं! धामी सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा प्रभाव, रिश्वत लेते हुए अधिकारी समेत 2 रंगेहाथ गिरफ्तार

