जालौर जिले के भीनमाल स्थित महावीर चौराहे पर रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई, जिसमें मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के समय मां कविता (35) अपने 10 वर्षीय बेटे ध्रुव ठाकुर और 5 वर्षीय बेटी गौरवी ठाकुर के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां तीनों के जले हुए शव मिले। शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

परिवार के अन्य सदस्य थे बाहर
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आग रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय कविता का पति, सास, और अन्य परिजन सिरोही जिले में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। पड़ोसियों ने छत पर बने कमरे से धुआं उठता देखा और तुरंत कार्रवाई की।
कमरे का दरवाजा था अंदर से बंद
पड़ोसियों ने आग की सूचना पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। हालांकि, तब तक अंदर सब कुछ राख हो चुका था। पुलिस ने तीनों के शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

