Rajasthan News: बारां. बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा गांव में रक्षाबंधन के मौके पर एक दर्दनाक हादसे ने खुशी को मातम में बदल दिया। मायके में राखी बांधने आई पिंकी (30) और उसके दो बच्चों बेटी नेहा और बेटे प्रिंस की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पिंकी रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी और भाई के कहने पर रात रुक गई।

सोमवार रात पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही बिस्तर पर सो रही थी। देर रात एक जहरीले सांप ने बारी-बारी से मां-बेटी और बेटे को डस लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो तीनों अचेत पाए गए। पास ही सांप भी अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसे परिजनों ने मार दिया। परिजनों ने तुरंत तीनों को केलवाड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
