Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सख्ती के बाद नैनवा और इंद्रगढ़ थाना प्रभारियों को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। शनिवार दोपहर बूंदी पहुंचे बिरला ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान आमजन से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया। नैनवा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी कमलेश शर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिस पर बिरला ने तत्काल एसपी राजेंद्र कुमार मीणा से स्पष्टीकरण मांगा और प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।

इसी तरह, इंद्रगढ़ के लोगों ने भी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। नैनवा थाने का चार्ज कमलेश शर्मा ने द्वितीय थाना प्रभारी कमल बंजारा को सौंपा।
जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने विद्युत कनेक्शन, पेयजल संकट, नहरों की मरम्मत, बोरिंग कार्य, छात्रावास के लिए भूमि आवंटन, सड़क मरम्मत, पुलिया निर्माण, श्मशान विकास, नहर से अतिक्रमण हटाने, पौधारोपण, ट्रांसफार्मर बदलवाने और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे उठाए।
समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें ताकि आवेदकों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से कार्य कर आमजन को शीघ्र राहत दी जाए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, एसपी राजेंद्र कुमार मीणा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, चंद्रकांता मेघवाल, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा और उपखंड अधिकारी एचडी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
