Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में शनिवार को नरेश मीणा पर हमले की घटना सामने आई है। अंता विधानसभा सीट से निर्दलीय उपचुनाव लड़ चुके नरेश मीणा ने इस हमले का आरोप कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया के समर्थकों पर लगाया है।

घटना अंता विधानसभा क्षेत्र के आकेड़ी गांव की बताई जा रही है। नरेश मीणा के अनुसार, वह छत्रपुरा गांव में रामायण पाठ के कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में आकेड़ी गांव में किसी के निधन पर शोक सभा में रुकने के दौरान उन पर हमला हुआ।
नरेश मीणा का आरोप है कि सरपंच तोलाराम के बेटे ने उनकी गाड़ी पर हमला किया, शीशे तोड़े और जान से मारने की कोशिश की। इस पूरी घटना को लेकर नरेश मीणा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह मौके पर पुलिस का इंतजार कर रहे हैं और अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे।
हमले की खबर फैलते ही नरेश मीणा के समर्थक उग्र हो गए। इसी दौरान सरपंच तोलाराम की गाड़ी में आग लगा दी गई, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, नरेश मीणा का कहना है कि आगजनी उनके समर्थकों ने नहीं की।
घटना के बाद नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ बारां स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरपंच तोलाराम, उसके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फिलहाल सरपंच तोलाराम, उसके दो बेटे समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
