Rajasthan News: एसडीएम से जुड़े थप्पड़कांड के बाद सुर्खियों में आए नरेश मीणा एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतरने जा रहे हैं। देवली-उनियारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 30 जनवरी को कोटड़ी में प्रस्तावित बड़ी सभा से पहले वे लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। आंदोलन और सभा के ऐलान के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

गुरुवार को टोंक जिला प्रशासन ने नरेश मीणा को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक बताया।
हालांकि, नरेश मीणा ने साफ कर दिया कि अगर सरकार स्तर पर उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोटड़ी मोड़ पर बड़ी जनसभा होगी और जरूरत पड़ी तो जयपुर कूच किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में नरेश मीणा ने कांग्रेस नेता अशोक चांदना के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘रोजड़ा’ बताया था। मीणा ने कहा कि 2028 में सबको उनकी ताकत का अंदाजा लग जाएगा। इसके अलावा बीसलपुर बांध से गाद के कथित खनन को लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी सवाल खड़े किए।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को होने वाली यह जनसभा टोंक और सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर स्थित सोप थाना क्षेत्र के कोटड़ी चौराहे पर प्रस्तावित है। सभा को लेकर नरेश मीणा लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
