Rajasthan News: अंता उपचुनाव में हार के बाद नरेश मीणा की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एसडीएम से विवाद और झालावाड़ अस्पताल में विरोध प्रदर्शन की वजह से जेल जा चुके मीणा पर अब एक और मामला दर्ज हो गया है. इस बार मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की गई कथित विवादित टिप्पणी से जुड़ा है. इस ममले में करौली जिले के सपोटरा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

करौली के सपोटरा इलाके की जोड़ली ग्राम पंचायत में कुछ दिन पहले डूंगरी बांध के विरोध में बड़ी महापंचायत हुई थी. जमीन डूब क्षेत्र को लेकर हजारों ग्रामीण और किसान वहां जुटे थे. कई बड़े नेता भी मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान नरेश मीणा ने भाषण दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम भजनलाल शर्मा पर विवादित टिप्पणी की थी।
भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक विकास सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है. बता दें कि इससे पहले भी मीणा कई विवादों में फंसे रहे हैं. सितंबर में झालावाड़ अस्पताल में प्रदर्शन और स्टाफ से झड़प के बाद उन्हें एक महीने से ज्यादा समय जेल में रहना पड़ा था. उससे पहले टोंक के देवली उनियारा में एसडीएम के साथ हाथापाई के मामले में भी वे जेल जा चुके हैं.
पढ़ें ये खबरें
- ट्रॉली बैग में गांजा तस्करी: ओडिशा से ले जा रहे थे दिल्ली, लाखों रुपए के माल के साथ पकड़ाए 3 तस्कर
- सिलेंडर विस्फोट हादसा: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता
- Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ धांसू फीचर्स
- राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य: 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में सारंग की एयरोबेटिक टीम दिखाएगी करतब, आकाशगंगा भी करेगी पैराशूट जंप
- सतवास जिला पंचायत वार्ड 14 का उपचुनाव सम्पन्न: EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत; 3 अक्टूबर को मतगणना

