Rajasthan News: राजस्थान खेल परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 18 मार्च को आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने की। उन्होंने घोषणा की कि अब खेल अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट यूथ एंड स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑफिसर (DYSPO) के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव मुख्यालय समेत सभी जिलों में लागू होगा।

राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को मिलेगा सम्मान
बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित हुए थे, जिनमें राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देने वाली गैर-सरकारी संस्थाओं को “राजस्थान खेल प्रोत्साहन अवार्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा।
खेल अधिनियम और संघों पर चर्चा
बैठक में राजस्थान खेल अधिनियम-2005 की पालना सुनिश्चित करने और स्पोर्ट्स एक्ट-2005 को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, राज्य खेल संघों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में युवा मामले एवं खेल विभाग की उप शासन सचिव अनिता मीणा, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, खेल परिषद के वित्तीय सलाहकार महावीर मीणा, वरिष्ठ लेखाधिकारी नीलम राठौड़, और अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें
- धार में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: सरकारी स्कूल के मासूमों को शौचालय में बिठाकर पढ़ाया, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप
- अंधविश्वास ने ली जान: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
- ममता पर खून के छींटे! कानपुर में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, मां पर ही लगा हत्या का संगीन आरोप
- नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, 20 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद
- आम के बगीचे से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस


