Rajasthan News: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने नया नियम लागू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो 750 रुपये की पेनल्टी देनी होगी। यह नियम 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।

कैसे लगेगी पेनल्टी?
- अगर कोई उम्मीदवार एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान दो परीक्षाओं के लिए आवेदन करता है, लेकिन परीक्षा नहीं देता, तो उसे अगले आवेदन के समय 750 रुपये की पेनल्टी चुकानी होगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी चार परीक्षाओं में नहीं बैठता है, तो अगली बार आवेदन करने के लिए 1500 रुपये पेनल्टी देनी होगी।
- यह पेनल्टी भविष्य की भर्ती परीक्षाओं के आवेदन के समय अनिवार्य रूप से चुकानी होगी।
क्यों लिया गया यह फैसला?
RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, लेकिन परीक्षा के समय कई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होते, जिससे बोर्ड को आर्थिक नुकसान होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए यह नया नियम लागू किया जा रहा है।
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन के नियम भी कड़े कर दिए हैं।
- अब केवल माइनर करेक्शन (जैसे स्पेलिंग मिस्टेक, एक-दो डिजिट बदलाव) की अनुमति होगी।
- पूरी डिटेल्स बदलने की कोशिश करने पर उम्मीदवार को अयोग्य (डिबार) कर दिया जाएगा।
- करेक्शन सिर्फ फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही संभव होगा, परीक्षा के बाद कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
- BJP में मची खलबली! महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीधे पहुंची CGM कोर्ट
- IND vs WI 3rd ODI: आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, शाई होप ने खेली नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज
- Bihar Top News 03 oct 2026: करंट लगने से 3 लोगों की मौत, BSSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
