Rajasthan News: जयपुर के हवाई यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर है। अब जयपुर से मुंबई के दो एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध होंगी। शुक्रवार से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 954 नवी मुंबई से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में फ्लाइट 6ई-955 जयपुर से शाम 5:10 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:55 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरलाइन द्वारा इस फ्लाइट में 5500 से 9200 रुपए तक किराया लिया जा रहा। जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट का संचालन भी अडानी समूह द्वारा किया जाएगा। अक्टूबर माह में पीएम नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
अब मुंबई देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां एक ही शहर में एक से अधिक एयरपोर्ट होंगे। यानी अब जयपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आलावा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगी। अभी तक मुंबई के लिए सफर करने वाले यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था।
ये है नई फ्लाइट का समय
- सुबह 6 बजे एयर इंडिया A1-414
- सुबह 7:25 बजे इंडिगो 6E-6592
- सुबह 8 बजे एयर इंडिया AI-2502
- सुबह 10:10 बजे एयर इंडिया एक्स. IX-1247
- सुबह 10:55 बजे इंडिगो 6ई-251
- दोपहर 1:35 बजे एयर इंडिया AI-2782
- शाम 5:10 बजे इंडिगो 6B-955 (नवी मुंबई)
- शाम 6:15 बजे स्पाइसजेट SG-651
- शाम 6:45 बजे एयर इंडिया एक्स. IX-1218
- शाम 7:05 बजे इंडिगो 6E-5324
- शाम 7:55 बजे एयर इंडिया A1-622
- रात 11:55 बजे इंडिगो 6E-5166
पढ़ें ये खबरें
- राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण पूरा, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, वनाग्नि और सड़क दुर्घटना जैसे हालातें से बचने बताए गए उपाय
- Avoid Paneer From Sticking : पनीर फ्राई करते समय कढ़ाई में चिपक जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
- Bihar Top News 18 march 2026: नीतीश आवास पर इफ्तार, पटना बना रणक्षेत्र, जलकर सात लोगों की मौत, EOU का छापा, IPS अफसरों का तबादला, राजेश राम पर विधायक ने लगाए आरोप, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- CG News : खामनेई की मौत पर बांटी मिठाई, हिंदूवादी नेता के खिलाफ FIR पर बवाल, गिरफ्तारी देने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
- प्रेम के जुनून में मां की हत्या: 20 मिनट तक गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर प्रेमिका को किया कॉल तो मिली रेलवे ट्रैक पर फेंकने की सलाह
