Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की है। पहले मंडी श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। यह सहायता दो बेटियों तक के विवाह पर मिलेगी।

योजना के तहत मिलने वाली सहायता
महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत सरकार कृषि मंडियों में काम करने वाले श्रमिकों को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसमें बच्चे के जन्म, शिक्षा और विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए वित्तीय मदद दी जाती है।
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा के तहत इस योजना में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। कहा गया कि पीएम मोदी की मंशा अनुरूप राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण के प्रति कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है।
इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है।
पढ़ें ये खबरें
- कोर्ट खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर: हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस, 2 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई
- यमुना प्रदूषण: दिल्ली यमुना में अचानक गुलाबी झाग, विशेषज्ञों ने जताई चिंता, तत्काल कार्रवाई की मांग
- लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हुए मशहूर कॉमेडियन Zakir Khan, फैंस ने ठीक होने की मांगी दुआ …
- डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा : नाबालिग ने की थी शिक्षक की हत्या, अननेचुरल सेक्स का दबाव बनाने और ब्लैकमेल से था परेशान
- सुप्रीम कोर्ट शुभेंदु अधिकारी मामले में सख्त, कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा- सुनवाई कर जल्द करें फैसला

