Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की है। पहले मंडी श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। यह सहायता दो बेटियों तक के विवाह पर मिलेगी।

योजना के तहत मिलने वाली सहायता
महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत सरकार कृषि मंडियों में काम करने वाले श्रमिकों को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसमें बच्चे के जन्म, शिक्षा और विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए वित्तीय मदद दी जाती है।
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा के तहत इस योजना में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। कहा गया कि पीएम मोदी की मंशा अनुरूप राज्य सरकार किसान, गरीब, महिला एवं युवाओं के कल्याण के प्रति कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है।
इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत विवाह सहायता राशि में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

