नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में हॉर्न बजाने पर बड़ा हंगामा हो गया। ट्रैक्टर सवार बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए यात्री बस को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी कर दी। हैवानों ने इस दौरान महिला के साथ भी मारपीट की।
यह भी पढ़ें: सौतेले पिता की दरिंदगी: मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका बेटी का शव, फिर पुलिस को सुनाई अपहरण की कहानी
पूरी घटना जिले के पेटलावद की है जहां शुक्रवार शाम ट्रैक्टर पर सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही यात्री बस ने हॉर्न बजा कर रास्ता मांगा। बस इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। ट्रैक्टर पर सवार बदमाश सुरेश डामर, बहादुर मेडा और अर्जुन मेडा हॉर्न बजाने से भड़क उठे और उन्होंने बस चालक दिनेश डामर का रास्ता रोककर पथराव शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि देने का ऐलान
बदमाशों के हमले में बस के कांच और बंफर क्षतिग्रस्त हो गए। आरोपियों ने बस में घुसकर चालक, कंडक्टर और बीच-बचाव करने आई चालक की पत्नी सुनीता डामर के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही महिला यात्री के साथ अभद्रता करने और उसे जबरन उतारने की भी कोशिश की। इस दौरान महिला का मंगलसूत्र भी गिर गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

