कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहलाने वाली घटना से हर किसी की रूह कांप उठी। सौतेले पिता ने अपनी बेटी का शव मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। फिर पुलिस के सामने उसके अपहरण की कहानी बनाते हुए उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाता रहा। 

संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी बच्ची की मौत

सिरोल थाना इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। लेकिन सौतेले पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी देने की बजाय उसे नदी में फैंक दिया था। पुलिस ने जब CCTV खंगाले तो सौतेले पिता की कहानी झूठी निकल गई। 

फांसी लगाने पर नदी में फेंक दिया शव

भांडा फूटने पर उसने पुलिस को बताया कि 24 मई को घर से वह लापता हो गई थी। हाल ही में उसने घर आकर फांसी लगा ली। जिससे वह डर गया और उसने शव को भिंड स्तिथ सिंध नदी में फेंक दिया। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो नदी में मगरमच्छ एक शव को खाते हुए दिखे। 

DNA से खुलेगा राज

पुलिस ने मौके से शव का टुकड़ा बरामद कर लिया है। शव उसी बच्ची का है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए DNA जांच कराई जाएगी। पुलिस मृतक बच्ची की मां, सौतेले पिता सहित अन्य परिजनों से पूछताछ में जुटी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m