CUET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) को विवादों के साथ चोली-दामन वाला हो गया है। नेट-यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने को लेकर विवाद मचा हुआ है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। इसी बीच आज होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा में भी तकनीकी गड़बड़ी आई है। सीयूईटी यूजी परीक्षा-2026 कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय पर शुरू नहीं हो सकी जिसके पीछे तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इस फजीहत पर एनटीए को मांगनी पड़ी है।
NTA ने परीक्षा का तुरंत अपडेट जारी करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को अब शाम 4 बजे से शुरू की जाएगी। यानी परीक्षा 1 घंटे देर से शुरू होगी।

National Testing Agency ने बयान जारी करते हुए कहा कि-मेसर्स TCS ने बताया है कि उनकी तरफ से एक टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से 30.05.2026 को कुछ सेंटर्स पर CUET (UG) 2026 शुरू होने में देरी हुई। अब यह दिक्कत ठीक हो गई है, और एग्जाम पूरे समय के साथ हो रहा है ताकि किसी भी कैंडिडेट को नुकसान न हो। दोपहर के सेशन का समय (बदला हुआ): • रिपोर्टिंग/एंट्री: 2:30 PM से • एग्जाम शुरू: 4:00 PM (3:00 PM के बजाय) सुबह के सेशन के कैंडिडेट्स को पेपर का पूरा समय दिया जा रहा है और वे इसे पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं। NTA स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को हुई परेशानी के लिए सच में खेद जताता है।
राहुल बोले- विश्वगुरु एक परीक्षा नहीं करवा सकते
National Testing Agency ने बयान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- NEET। CBSE। SSC। और आज CUET। चार परीक्षाएँ। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई। दावे “विश्वगुरु” के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते – मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं – वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा में हुई 2 घंटे की देरी
बता दें कि सीयूईटी यूजी की पहली शिफ्ट में विभिन्न राज्यों के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण कथित तौर पर दो घंटे से अधिक की देरी हुई है। परीक्षा मूल रूप से सुबह 9 बजे निर्धारित थी, लेकिन वो बाद में शुरू हुई। इस बीच परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी शेयर की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

