UPSC Prelims Exam-2026 answer key: देश की सबसे प्रतिष्ठित और ‘मदर ऑफ ऑल एग्जाम्स’ यानी यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Preliminary Examination) भी सवालों के घेरे में आ गई है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की मूल प्रकृति, भाषा के गिरते स्तर और अवसर की समानता पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विवाद बढ़ता देख यूपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा-2026 का आंसर की (answer key) जारी किया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं। यह पहली बार है जब लोक सेवा आयोग ने एग्जाम खत्म होते ही प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 31 मई तक तक का समय दिया गया है।
बता दें कि यह परीक्षा हमेशा की तरह दो कड़े चरणों सामान्य अध्ययन (GS Paper 1) और सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) में आयोजित की गई थी। हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने कई गंभीर मुद्दों को लेकर अपना गहरा असंतोष और रोष जताया था।

विवाद बढ़ता देखकर मामले में खुद यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार को भी कूदना पड़ा। यूपीएससी चेयरमैन ने लिंक्डिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिका-मैं समझता हूं कि इस साल का प्रीलिम्स कई एस्पिरेंट्स के लिए टफ और चैलेंजिंग रहा। ऐसी स्थिति में ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर-की से ज्यादा स्पष्टता मिलती है।आंसर-की में ज्यादातर उत्तर किताबें सरकारी वेबसाइट, गवर्नमेंट प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिष्ठित अखबारों से हैं, जिससे एस्पिरेंट्स तैयारी करते हैं। अगर आंसर की में किसी भी जवाब को रिव्यू की जरूरत है, तो आप अपनी प्रतिक्रियां ऑफिशियल QPRep पोर्टल पर सब्मिट कर सकते हैं।
मेन्स एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त को :
यूपीएससी मेन्स परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू जनवरी-अप्रैल 2027 के बीच होगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

