Rajasthan News: जयपुर के बाद अब अजमेर में भी सरस दूध की कीमतों में इजाफा हो गया है। अजमेर डेयरी ने बुधवार से दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू कर दी है। साथ ही, पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध के खरीद मूल्य में भी वृद्धि की गई है।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि ने पशुपालकों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है और चारा भी खराब हो गया है। सरकार से फसलों का मुआवजा या चारे पर अनुदान नहीं मिलने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पशुपालकों को राहत, खरीद मूल्य बढ़ा
पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अजमेर डेयरी ने दूध के खरीद मूल्य में 30 पैसे प्रति फैट और दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब अजमेर दुग्ध संघ पशुपालकों को 9 रुपये प्रति फैट और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के तहत 75 पैसे प्रति फैट देगा, यानी कुल 9.75 रुपये प्रति फैट। जिले में औसतन 6.4 फैट पर पशुपालकों को 63 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान होगा, जो देश में सबसे अधिक है। इस वृद्धि से पशुपालकों को प्रतिदिन 5 लाख रुपये और प्रतिमाह 1.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त आय होगी।
अटका अनुदान, बढ़ी मुश्किलें
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान पिछले आठ महीनों से अटका हुआ है। इसके अलावा, जिले में पशुपालकों के लगभग 41 करोड़ रुपये बकाया हैं। जयपुर डेयरी में औसत फैट 5.4 है, जबकि अजमेर डेयरी में यह 6.4 है, जो पशुपालकों के लिए बेहतर खरीद मूल्य सुनिश्चित करता है।
पढ़ें ये खबरें
- ईरान-US जंग घातक होने वाला है! मिडिल ईस्ट में 3500 अमेरिकी सैनिक USS त्रिपोली पर सवार
- CG Weather Update : गर्मी के बीच प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार, 3 दिन बाद 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान
- ‘अरविंद केजरीवाल ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे हैं…,’ BJP ने फिर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया
- बांकीपुर के 5 बार के विधायक नितिन नवीन आज देंगे इस्तीफा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब राज्यसभा में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
- MP Morning News: इंदौर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’, भोपाल में गैस सिलेंडर को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पूर्व विधायक का निधन, दिगंबर जैन समाज का महावीर जयंती महोत्सव आज से, पंचकोसी यात्रा का आगाज, ग्वालियर में 3 दिन का अग्नि सुरक्षा मेला
