Rajasthan News: जयपुर के बाद अब अजमेर में भी सरस दूध की कीमतों में इजाफा हो गया है। अजमेर डेयरी ने बुधवार से दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू कर दी है। साथ ही, पशुपालकों को राहत देने के लिए दूध के खरीद मूल्य में भी वृद्धि की गई है।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि ने पशुपालकों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है और चारा भी खराब हो गया है। सरकार से फसलों का मुआवजा या चारे पर अनुदान नहीं मिलने से पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पशुपालकों को राहत, खरीद मूल्य बढ़ा
पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अजमेर डेयरी ने दूध के खरीद मूल्य में 30 पैसे प्रति फैट और दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब अजमेर दुग्ध संघ पशुपालकों को 9 रुपये प्रति फैट और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के तहत 75 पैसे प्रति फैट देगा, यानी कुल 9.75 रुपये प्रति फैट। जिले में औसतन 6.4 फैट पर पशुपालकों को 63 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान होगा, जो देश में सबसे अधिक है। इस वृद्धि से पशुपालकों को प्रतिदिन 5 लाख रुपये और प्रतिमाह 1.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त आय होगी।
अटका अनुदान, बढ़ी मुश्किलें
चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान पिछले आठ महीनों से अटका हुआ है। इसके अलावा, जिले में पशुपालकों के लगभग 41 करोड़ रुपये बकाया हैं। जयपुर डेयरी में औसत फैट 5.4 है, जबकि अजमेर डेयरी में यह 6.4 है, जो पशुपालकों के लिए बेहतर खरीद मूल्य सुनिश्चित करता है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
