Rajasthan News: राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल अब हिंदी मीडियम में भी पढ़ाई कराएंगे। शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स और अभिभावकों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है। बदलाव इसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि पहले चरण में 27 जिलों के 98 स्कूलों में हिंदी मीडियम की सुविधा शुरू होगी। इनमें वे स्कूल शामिल हैं जहां अब तक उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी मीडियम संचालित नहीं था। ऐसे स्कूलों में अब अलग से हिंदी मीडियम की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कई जगहों पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पहले से ही हिंदी मीडियम के पुराने शिक्षक पढ़ा रहे हैं। अब वही टीचर हिंदी मीडियम की कक्षाओं को भी संभालेंगे।
इस सूची में जयपुर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, पाली, नागौर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, करौली, जोधपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, डीग, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर, बारां, बांसवाड़ा, अलवर और अजमेर जिले शामिल हैं।
पिछले साल से जारी था विवाद
राज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर पिछले साल से विवाद चल रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व सरकार द्वारा खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को थर्ड क्लास बताया था और इन स्कूलों को बंद करने के फैसले की समीक्षा के लिए कमेटी बनाई थी। अब शिक्षा विभाग ने इन्हीं स्कूलों में हिंदी मीडियम पढ़ाई की सुविधा जोड़ने का फैसला लेकर इस विवाद को नई दिशा दे दी है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
