Rajasthan News: राजस्थान में वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है. परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है कि 11 सितंबर 2025 से सभी तरह के जुर्माने और शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन होगा. यानि अब परिवहन निरीक्षक या उप निरीक्षक किसी भी हालत में वाहन चालकों से नकद राशि नहीं ले सकेंगे.

क्यों लिया गया फैसला?
सरकार का कहना है कि यह बदलाव सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों के तहत किया गया है ताकि पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो. विभाग का मानना है कि ऑनलाइन भुगतान से न केवल रिकॉर्ड सही तरीके से बनेगा बल्कि चालकों को भी सुविधा होगी.
अधिकारियों को मिले निर्देश
सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे इस नियम का सख्ती से पालन करवाएं. साथ ही आम जनता को इसके बारे में जानकारी देने और जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा.
तकनीकी जिम्मेदारी
ऑनलाइन सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी NIC के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक को दी गई है. विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था से पूरी पेमेंट प्रोसेस ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी.
अब कैसे भरना होगा जुर्माना?
- सड़क पर जांच के दौरान अगर चालान कटता है तो ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा.
- परिवहन कार्यालयों में भी नकद स्वीकार नहीं किया जाएगा, केवल डिजिटल पेमेंट मान्य होंगे.
पढ़ें ये खबरें
- Asian Games 2026: कोरिया के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, एकतरफा मुकाबले में 8-2 से रौंदा; अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने दागे दो-दो गोल
- ‘एक खून माफ होता, तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’, SIR विवाद के बीच मुकेश सहनी का बड़ा बयान
- क्या ‘कर्मवीर’ पाट पाएंगे सत्ता और संगठन की खाई? छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव का विश्लेषण
- ‘पहले चाय-समोसे खिलाओ, फिर माफी’, दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश?
- भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

