Rajasthan News: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक और खुशी की खबर सामने आई है। यहां बाघिन टी-111, जिसे ‘शक्ति’ के नाम से जाना जाता है, ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इससे वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण से जुड़े अधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

वन विभाग के अनुसार, शक्ति बाघिन को रणथंभौर के जोन नंबर 4 और कुण्डेरा रेंज के जंगलों में अपने दो शावकों के साथ देखा गया। फिलहाल विभाग की टीम उसकी सतत निगरानी कर रही है। इससे पहले रविवार सुबह शक्ति को जामुनदेह क्षेत्र के पास शावकों के साथ देखा गया, और कैमरे में इनकी एक धुंधली तस्वीर भी कैद हुई।
संभावना और भी शावकों की
वनकर्मियों ने बताया कि आसपास की झाड़ियों के चलते बाघिन की स्पष्ट झलक नहीं मिल पाई, लेकिन उसकी गर्जना साफ सुनी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शक्ति ने दो से अधिक शावकों को जन्म दिया हो सकता है और उनकी पुष्टि आने वाले दिनों में हो सकती है।
दूसरी बार बनी मां
करीब 7 साल की शक्ति इससे पहले वर्ष 2021 में चार शावकों को जन्म दे चुकी है। वह रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन ‘कृष्णा’ (टी-19) की अंतिम संतान है। शक्ति का यह वंश रणथंभौर की बाघ संरक्षण गाथा में बेहद अहम माना जाता है।
रणथंभौर में इस साल अब तक 7 शावकों का जन्म
वर्ष 2025 रणथंभौर के लिए अब तक बेहद सकारात्मक रहा है। इस साल बाघिन टी-2313 ने 2, बाघिन सुल्ताना ने 3 और अब शक्ति ने 2 शावकों को जन्म दिया है। कुल मिलाकर अब तक 7 नये शावक रणथंभौर के जंगलों में जन्म ले चुके हैं, जो बाघों के संरक्षण और पुनरुत्पादन के लिहाज़ से एक बड़ी उपलब्धि है।
पढ़ें ये खबरें
- डेढ़ साल की मासूम बनी 6 लाख सालाना कमाने वाली! फैमिली ID की गड़बड़ी से गरीब परिवार का राशन बंद
- हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला, वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- दिल्लीः MCD सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या, दिनदहाड़े चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, CCTV में कैद हुई मर्डर की लाइव वारदात
- बारिश में सुस्ती दूर करने के लिए सुबह करें ये 5 आसान योगासन, दिनभर रहेंगे एक्टिव
- 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी… राहुल गांधी के साथ दिखे अंकिता भंडारी के माता-पिता, तस्वीर शेयर कर यशपाल ने उठाए सवाल

