Rajasthan News: गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर हालात गर्म हो गए हैं। 50 से ज्यादा कश्मीरी छात्रों में से 33 को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। छात्रों का कहना है कि जिस कोर्स में वे पढ़ रहे हैं, उसे राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की मंजूरी नहीं मिली है।

छात्र बाबर ने बताया कि वे 2022 बैच के फाइनल ईयर में हैं और मार्च में उनकी अंतिम परीक्षा होने वाली है। अगर कोर्स को मान्यता नहीं मिली तो उनकी डिग्री बेकार हो जाएगी। न तो वे प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और न ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यूनिवर्सिटी ने 2024 में कोर्ट में लिखित आश्वासन दिया था कि 4 दिसंबर तक मान्यता न मिलने पर छात्रों को किसी अन्य मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन अब 2026 में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्रों ने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं इस मामले में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
