Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। जूली ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों पर ऐसा दबाव बनाया जा रहा है कि वे मरने को मजबूर हैं।

रविवार को अलवर में पत्रकारों से बातचीत में टीकाराम जूली ने कहा कि विपक्ष की राजनीति जयकारों के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को उठाने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बजट पास कराकर गायब हो जाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। जनहित के सवालों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला
जूली ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार जनता के अधिकारों पर चोट कर रही है। SIR के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोग राजस्थान में मजदूरों और गरीबों के वोट काटने की साजिश रच रहे हैं और दबाव के चलते हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस का जनाधार मजबूत है, वहां SIR के जरिए भाजपा की नीयत और नीति दोनों उजागर हो रही हैं। कांग्रेस समर्थित वोटों को हटाने के लिए भाजपा ओछे हथकंडे अपना रही है। जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अधिकारियों पर लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे अधिकारी और कर्मचारी मानसिक रूप से टूट रहे हैं।
अधिकारियों पर दबाव, माफिया बेलगाम
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के वोट कटवाने के लिए भाजपा नेता अधिकारियों की जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। इस साजिश में भाजपा को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को समय पर रोटी नहीं मिल रही, युवाओं के साथ धोखा हो रहा है और कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई नौकरियों का श्रेय भाजपा ले रही है।
वन विभाग की स्थिति पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा के मंत्री होने के बावजूद हालात बदतर हैं। वन विभाग की टीम पर हुए हमलों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली तक को बेचने का नेटवर्क खड़ा कर दिया गया है, जिसे बचाने के लिए विपक्ष ने पूरी ताकत लगाई।
जूली ने कहा कि राजस्थान में माफिया बेलगाम हो चुका है और दिल्ली की तर्ज पर चल रही सरकार के खेल के पीछे का सच जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर के दोनों मंत्री अपनी राजनीति और प्रचार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सप्लीमेंट्री पास किए बिना फर्जी मार्कशीट से दाखिला! DAVV का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर; रिजल्ट रुका तो खुद ही पहुंची CM हेल्पलाइन
- HTET 2026: हरियाणा में इसी साल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
- केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर
- चलती कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में फिर तेजी, गोल्ड 1.49 लाख रुपए के करीब, जानें शहरों के रेट

