Rajasthan News: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार, 25 दिसंबर को जयपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह शासन सचिवालय में पुष्पांजलि अर्पित की और सुशासन शपथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे। उनके नेतृत्व में देश को सुशासन की एक मजबूत और अनुकरणीय दिशा मिली, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने वाजपेयी सरकार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई गति दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का सुशासन मॉडल आज भी शासन और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मत है कि सरकार में न तो अनावश्यक हस्तक्षेप हो और न ही जनता पर दबाव। इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तभी संभव है, जब नियम स्पष्ट हों, अधिकारी संवेदनशील हों और सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी बने। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन का आधार विश्वास, संवाद और परिणाम के तीन स्तंभों पर टिका होता है। राज्य सरकार सेवा वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
