Rajasthan News: करवा चौथ की रात, जो सात जन्मों के रिश्ते का प्रतीक मानी जाती है, इस बार राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक घटना लेकर आई। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नांगल सिरस गांव में पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय घनश्याम बुनकर और 35 वर्षीय मोना के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पति घनश्याम ने भी अपनी जान दे दी। घनश्याम ने आत्महत्या से पहले अपने भाई को एक वॉट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें उसने हार मानने की बात कही और अपनी पत्नी की मौत की जानकारी दी।
मृतक घनश्याम बुनकर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता था, जो अपनी पत्नी मोना, 13 साल के बेटे आयुष और 8 साल की बेटी निक्की के साथ रहता था। आत्महत्या से पहले उसने अपने भाई को वॉट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें घनश्याम ने लिखा कि भाई मैं हार गया। साथ ही उसने दो अन्य व्यक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह आपकी मदद करेंगे और आप मेरी आईडी पर काम कर लेना।
हरमाड़ा थाने के एसएचओ उदयभान के अनुसार मामले की शुरुआती जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है। जो इस दुखद अंत का कारण बनी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- अनंत सिंह का विरोध फेल, सभी 8 सीटों पर एनडीए का परचम लहराएगा- संजय सरावगी का बड़ा दावा
- बिस्किट-नमकीन का लालच और हैवानियत… कमरे में बुलाकर अपनी बाहों में भर बैठा वहशी, आपत्तिजनक हालत में देख भड़के लोग!
- दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट मामले में आया नया मोड़, पायलट विमान को जानबूझकर क्रैश कराना चाहता था
- पन्ना में तेज रफ्तार ट्राला ने 5 गायों को कुचला: दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा CCTV में कैद
- रायपुर में अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में होगा कचरे का सेग्रीगेशन, नए Solid Waste Management Rules लागू


