Rajasthan News: कमिश्नरेट पुलिस ने देर रात एक कार से मणिपुर से जोधपुर लाया गया 28.508 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में लोरडी पंडितजी निवासी नरपत सिंह पुत्र इंदसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पत्नी मंडोर पंचायत समिति में सदस्य है। पुलिस कमिश्नर ओम प्रकार ने बताया कि नरपत सिंह के घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान एक क्रेटा कार जब्त करमुलजिम को दस्तयाब कर थाना लाया गया। जिससे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार को मिस्त्री के पास ले जाकर अच्छे से तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार के दोनों फाटक के नीचे प्लास्टिक के बनी स्कीम में कुल 28.503 अफीम दूध भरा पाया गया। आरोपी नरपत सिंह ने इंफाल से 15 किलोमीटर दूर एक गांव से अफीम का दूध खरीदा था। वहां से रवाना होकर करीब 5 दिन में राजस्थान पहुंचा। जयपुर से डीडवाना, नागौर होते हुए वह शुक्रवार को जोधपुर आया। पुलिस के अनुसार 28 किलो दूध की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। इससे करीब चार गुना अफीम तैयार की जा सकती है। मामले में सह अभियुक्त वार्ड नम्बर 8 गुर्जरों का मोहल्ला देवगढ पुलिस थाना गोकुलपुरा जिला सीकर निवासी शीशपाल पुत्र मोहनलाल गुर्जर को दस्तवाब किया गया है।
जांच में पता चला कि कार के मडगार्ड को मॉडिफाई कर उसमें अफीम का दूध छिपाया गया था। टायर उतारने पर यह खेप बरामद हुई। यह प्रक्रिया सुबह चार बजे तक चली। खास बात यह रही कि कार की सामान्य तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला। पुख्ता सूचना के आधार पर कार को गैराज ले जाया गया, जहां मैकेनिक की मदद से गहन जांच की गई।
पढ़ें ये खबरें
- पनीर-दूध की बड़ी खेप पर छापा, 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर दूध मिला; पैकिंग की तारीख भी जांच के घेरे में
- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प, गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस
- उत्तर प्रदेश के इस गांव में दशहरे पर नहीं जलते चूल्हे, 1857 से जुड़ी है कहानी
- बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी से मिट्टी निकालने गईं 3 बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का मिला समर्थन; उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

