Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को स्वास्थ्य अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बगैर की गई टिप्पणी के बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक के कारण सभापति को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।

सदन में तीखी बहस और पलटवार
बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष की पुरानी टिप्पणियों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि उनकी भाषा शायद उन्हें खुद भी समझ नहीं आती होगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई और कहा कि जो सदस्य सदन में मौजूद नहीं है, उन पर टिप्पणी करना संसदीय परंपरा के खिलाफ है। संदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई अभद्र बात नहीं की, बल्कि केवल विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री पर किए गए हमलों का जवाब दिया है।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लगेगी वाटर टेस्टिंग लैब
प्रश्नकाल के दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पंजाब से आने वाले नहरी पानी में हेवी मेटल की समस्या रहती है। वर्तमान में इसकी जांच केवल जयपुर में होती है, लेकिन सरकार अब श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी टेस्टिंग लैब स्थापित करने जा रही है। मंत्री ने कांग्रेस विधायकों की टोका-टोकी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विपक्ष को जलन क्यों होती है।
छात्रावासों में बिना टेंडर खरीद की होगी जांच
सदन में जनजाति क्षेत्रों के आश्रम छात्रावासों में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीदने का मुद्दा भी गूंजा। कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामणीया द्वारा दरों में अंतर पर पूछे गए सवाल का जवाब जब मंत्री बाबूलाल खराड़ी स्पष्ट नहीं दे सके, तो विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हस्तक्षेप करते हुए पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरे
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



