Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूती देने के उद्देश्य से राज्य में ज़िला कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन का बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में कुल 50 ज़िला कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस प्रस्ताव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दे दी है। राजस्थान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस निर्णय की जानकारी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने की रणनीति
कांग्रेस के इस कदम को पार्टी की आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इससे पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन का यह विस्तार न केवल नेतृत्व को विकेन्द्रीकृत करेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी का अवसर भी देगा।
तीन चरणों में हुआ विचार-विमर्श, 862 जिला अध्यक्षों ने लिया भाग
इस फैसले से पहले कांग्रेस ने तीन चरणों में ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठकें आयोजित कीं। अंतिम चरण की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इन बैठकों में 862 जिला अध्यक्षों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए।
कामकाज का होगा मूल्यांकन
कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने बताया कि बैठक में मीडिया, सोशल मीडिया और संगठनात्मक कार्यों पर कुल छह प्रस्तुतियां दी गईं। पार्टी नेतृत्व ने ज़ोर दिया कि ज़िला कांग्रेस कमेटियों की शक्तियों और जिम्मेदारियों में वृद्धि की जाएगी। साथ ही, अब जिला अध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
मूल्यांकन में देखा जाएगा कि उनके क्षेत्र में पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक वोटिंग प्रतिशत में कितना बदलाव आया है। इसी के आधार पर उनका पार्टी में भविष्य का दायित्व तय किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- श्रावण मास में पौधारोपण का संदेश: कैथल के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने लगाए पौधे
- लैंडस्लाइड ने बिगाड़ा रेलवे का शेड्यूल: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त, कई ट्रेनों का बदला रूट, हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- 62 हजार की मेथ बेचने से पहले ही धरा गया तस्कर, गुरुग्राम पुलिस ने 62.06 ग्राम मादक पदार्थ किया बरामद
- CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ में और खुलेगा सत्य साईं ट्रस्ट का अस्पताल… मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से 700 करोड़ से अधिक सरचार्ज माफ
- Bihar Top News 24 july 2026: पवन सिंह के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, मुजफ्फरपुर में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं और सोशल मीडिया बंद


