Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रोडवेज बस में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पाली जिले के कोरटा निवासी शंकर लाल पुत्र देवाराम मेघवाल के रूप में हुई है। वो अपनी बेटी और दामाद के साथ उदयपुर से सिरोही डिपो की रोडवेज बस से गांव लौट रहे थे। बस में पहले से ही काफी भीड़ थी।
बताया गया कि बस में जगह कम और भीड़ अधिक होने के कारण शंकर लाल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। ईसवाल गांव के पास उनकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में बस के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद बस चालक ने गोगुंदा हाईवे पर शिवम हॉस्पिटल के पास बस रोककर बुजुर्ग को नीचे उतारा। एम्बुलेंस के जरिए वृद्ध को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतक के दामाद ने बताया कि उदयपुर से ही बस में भारी भीड़ थी। इसी वजह से उनके ससुर का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। घटना की सूचना गोगुंदा पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
