Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर में सरवीना चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें नाडोल माता के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की इनोवा कार पलट गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?
मृतकों के पड़ोसी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि परिवार सुबह 7 बजे निजी वाहन से नाडोल माता के दर्शन के लिए निकला था। जवाजा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने इनोवा कार को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों का इलाज जारी
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मंजू (60) को अजमेर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायल मधुबाला, कविता, प्रज्वल, लक्षिता, राजेंद्र और कनिका का इलाज ब्यावर के अस्पताल में चल रहा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुमावत समाज के लोग अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद कर रहे हैं।
जवाजा थाना अधिकारी महादेव गुर्जर ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी के सामने अचानक पशु आने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने पर मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल
- ‘यह सब कांग्रेस के पाप का परिणाम’, फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार
- मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था ड्राइवर? पानीपत में कार की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत
- 50 साल भाजपा में रहे चिरंजीलाल टांक ने क्यों दिया इस्तीफा? जिलाध्यक्ष ने बताई आगे की स्थिति
- ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे 3 दोस्त, तावडू रोड पर 2 की मौत
