Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच रविवार की रात राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। बाड़मेर के चोहटन और धोरीमन्ना तथा बीकानेर के बज्जू इलाके में रात को ड्रोन की संदिग्ध हलचल दर्ज की गई। बाद में सोशल मीडिया पर इसको लेकर हमले की अफवाहें फैलने लगीं, जिन्हें जिला प्रशासन ने देर रात खारिज कर दिया।

इसी दौरान फलोदी में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक स्वैच्छिक ब्लैकआउट की अपील की गई। वहीं, श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घड़साना क्षेत्रों में भारत-पाक सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आगामी दो माह के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

जैसलमेर में मिसाइल को किया गया नष्ट
जैसलमेर जिले के पोहड़ा गांव में रविवार को एक ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। वहीं, पास ही एक ढाणी में मिली संदिग्ध मिसाइल को सेना ने सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नियंत्रित रूप से नष्ट कर दिया। जिले में रविवार शाम 7:30 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक एहतियातन ब्लैकआउट भी लागू रहा।
जनजीवन पर असर, स्कूल-कॉलेज बंद
बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में हालांकि जनजीवन सामान्य रहा, बाजार खुले और लोग अपने दैनिक कार्यों में लगे रहे। रेहड़ी-पटरी वाले भी सामान्य रूप से कार्यरत दिखे। लेकिन प्रशासनिक गाइडलाइनों के तहत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बीकानेर के सभी नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहे और अस्पतालों में रविवार के अवकाश के बावजूद चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहे।
जोधपुर में भी स्थिति सामान्य रही और रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक होने वाला ब्लैकआउट रविवार को समाप्त कर दिया गया। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में सीजफायर की स्थिति है, इसलिए ब्लैकआउट की आवश्यकता नहीं समझी गई, लेकिन हालात बिगड़ने पर फिर से कड़ा कदम उठाया जा सकता है।
सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

