Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और वार्ता के बाद राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पाकिस्तान नागरिकों के वीजा को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। सीएम ने भरोसा दिलाया कि राज्य में इन निर्देशों को कठोरता से लागू किया जाएगा और तय समयसीमा के भीतर पाक नागरिकों का निष्कासन सुनिश्चित किया जाएगा।

अमित शाह से चर्चा के बाद सीएम के निर्देश पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें डीजीपी यू.आर. साहू, सीआईडी सुरक्षा के डीजी संजय अग्रवाल, गृह विभाग की उप सचिव सोविला माथुर, राजेश जैन सहित सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 अप्रैल से पाक नागरिकों को जारी सार्क वीजा और 27 अप्रैल से दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल, 2025 तक मान्य रहेंगे। इन नागरिकों का निष्कासन अटारी बॉर्डर के जरिए किया जाएगा।
एसीएस (गृह) आनंद कुमार ने सभी एफआरओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में एलटीवी (लॉन्ग टर्म वीजा) को छोड़कर अन्य वीजा पर रह रहे पाक नागरिकों की सूची तैयार कर निष्कासन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करें।
इससे पहले बुधवार को कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भी पुलिस और प्रशासन को आमजन, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
