Rajasthan News: पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात उत्तरी और पश्चिमी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते यह प्रयास पूरी तरह नाकाम हो गया। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और गुजरात तक फैले कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

राजस्थान में तीन एयरबेस बने निशाना
पाकिस्तान ने राजस्थान के फलोदी, बीकानेर के नाल, और बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस को भी अपने हमले में शामिल किया था। इसके अलावा, श्रीनगर, अवंतीपुरा, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, और भुज समेत कई संवेदनशील ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।
भारतीय सेना ने इंटीग्रेटेड काउंटर UAS ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। विभिन्न स्थानों से हमले के मलबे भी बरामद हुए हैं, जिससे हमले की पुष्टि हुई है।
भारतीय जवाब: पाकिस्तान के एयर डिफेंस पर सर्जिकल अटैक
8 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम पर निशाना साधा। लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है, जो भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता का प्रमाण है।
LOC पर पाकिस्तान की बर्बरता, भारत ने दिया जवाब
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी गोलीबारी तेज कर दी है। कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तान ने भारी मोर्टार और आर्टिलरी से अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में अब तक 16 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल हैं।
भारतीय सेना ने भी मजबूरी में मोर्टार और आर्टिलरी से जवाबी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान के कई बंकर और लॉन्चपैड तबाह कर दिए गए।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
