Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पंचायत राज संस्थाओं के लिए अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है, जिसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 मतदाता अपनी ग्रामीण सरकार चुनेंगे। यह चुनाव राजस्थान की 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों के भविष्य का फैसला करेगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद दावों और आपत्तियों का निपटारा करते हुए 13 लाख 66 हजार 435 नए मतदाता जोड़े गए हैं। हालांकि, अपात्र पाए जाने पर 7 लाख 92 हजार 867 वोटर्स के नाम हटाए भी गए हैं। इस प्रक्रिया के बाद कुल वोटर्स की संख्या में 5.73 लाख का शुद्ध इजाफा हुआ है।
जिलों की बात करें तो बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 4.55% और फलोदी में 4.46% मतदाता बढ़े हैं। वहीं, टोंक जिले में सबसे कम 0.04% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर की 22 पंचायत समितियों में करीब 18.91 लाख वोटर्स 597 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान करेंगे।
वर्तमान में प्रदेश की 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों का कार्यकाल अभी बाकी है, जो सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच पूरा होगा। ऐसे में चुनाव चरणों में होने की संभावना है।
सबसे बड़ी अनिश्चितता ओबीसी आरक्षण को लेकर है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। यदि चुनाव से पहले रिपोर्ट नहीं आती है, तो राज्य सरकार पुराने आरक्षण फॉर्मूले के आधार पर ही चुनाव संपन्न करवा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
- नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री पर कार्रवाई: नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 अक्टूबर से शुरू होगा पंचक, पांच दिनों तक इन 5 कामों को करने से बचना चाहिए…
