Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार सुबह जमीन धंसने की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। सरदारशहर के सोनपालसर गांव के पास अचानक 50 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढा गांव से थोड़ी ही दूरी पर है और साफ दिखाई देता है। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

प्रशासन को दी गई जानकारी
गांव के निवासी उम्मेदसिंह राठौड़ ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रशासन ने हालात को देखते हुए ग्रामीणों को गड्ढे से दूर रहने की हिदायत दी है। उम्मेदसिंह ने बताया कि जमीन धंसने की यह घटना गोसाई जी महाराज के बीहड़ इलाके में हुई है, जो गांव से करीब 60 फीट की दूरी पर है। उनका कहना है कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है।
लोग हैरान, जांच का इंतजार
घटना के बाद आसपास के गांवों से लोग इस रहस्यमयी गड्ढे को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं स्थानीय लोग डर में हैं और कारण जानने के लिए प्रशासनिक टीम का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि वैज्ञानिक और भू-तकनीकी विशेषज्ञों के मौके पर पहुंचने के बाद ही जमीन धंसने के कारणों का पता चल पाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
