Rajasthan News: धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव में रविवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर पार्वती नदी में चार लड़कियों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई। ये हादसा उस समय हुआ जब गांव की करीब 20 लड़कियों का समूह पार्वती नदी में स्नान कर रहा था। अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने से मोहिनी (14), प्रिया (12), तनु (10) और अंजलि (14) संतुलन खोकर नदी में बह गईं। अन्य लड़कियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वे असहाय होकर देखती रहीं।

सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि डूबने वाली चार लड़कियों में से दो सगी बहनें हैं।
बरसात के मौसम में थम नहीं रहे हादसे
धौलपुर में जल दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और सरकार की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी और जलाशयों के पास जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही पार्वती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हुई थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Raipur News : खनिज विभाग ने 4 क्रेशर को किया सील, संचालकों को जारी किया नोटिस
- MI vs DC IPL 2026: रोहित शर्मा की चालाकी से बेकार हुआ दिल्ली कैपिटल्स का DRS, मैच के बाद खुद किया खुलासा
- जमुई की सड़कों पर उमड़ा पान समाज का सैलाब, पटना पहुंचने के लिए इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल
- Today’s Top News : विदेश मंत्री जयशंकर हुए IIM Raipur के दीक्षांत समारोह में शामिल, अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, CM साय ने पश्चिम बंगाल में BJP की जीत का किया दावा, छत्तीसगढ़ में पहली बार पकड़ाया हाइड्रोपोनिक गांजा, JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- विकास का रोडमैपः देहरादून के डेवलपमेंट का मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा
