Rajasthan News: धौलपुर जिले के बोथपुरा गांव में रविवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर पार्वती नदी में चार लड़कियों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई। ये हादसा उस समय हुआ जब गांव की करीब 20 लड़कियों का समूह पार्वती नदी में स्नान कर रहा था। अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने से मोहिनी (14), प्रिया (12), तनु (10) और अंजलि (14) संतुलन खोकर नदी में बह गईं। अन्य लड़कियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वे असहाय होकर देखती रहीं।

सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि डूबने वाली चार लड़कियों में से दो सगी बहनें हैं।
बरसात के मौसम में थम नहीं रहे हादसे
धौलपुर में जल दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और सरकार की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी और जलाशयों के पास जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही पार्वती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हुई थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
