Rajasthan News: बेंगलुरु से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2986 में एक यात्री ने बीच उड़ान में सिगरेट पी ली। रविवार शाम हुई इस घटना से विमान में हड़कंप मच गया। फ्लाइट क्रू को टॉयलेट से धुएं और सिगरेट की गंध महसूस हुई। जांच करने पर यात्री टॉयलेट में सिगरेट पीते मिला। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह विरोध करने लगा।

शाम करीब 5:30 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी कैप्टन को दी और CISF की मदद से उस यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया।
जयपुर एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि उसने विमान में धूम्रपान कर विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। एयरलाइन स्टाफ के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
फ्लाइट में सिगरेट पीना नागरिक उड्डयन नियमों के तहत गंभीर अपराध है। एयरलाइन ने घटना की रिपोर्ट डीजीसीए को भेजने की तैयारी की है। साथ ही जांच की जा रही है कि यात्री सिगरेट लेकर विमान में कैसे चढ़ा, ताकि जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब-हरियाणा में हरियाली पर हाईकोर्ट सख्त, वन क्षेत्र बढ़ाने की बनेगी नीति; 8000 पेड़ काटने को मिली मंजूरी
- ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, नवरात्र की खुशियां मातम में बदलीं
- 2 मिनट में 6 थप्पड़, सिद्धार्थनगर में अल्ट्रासाउंड के दौरान छेड़छाड़, डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल
- Foreign Investors Buying Stocks: 100 रुपए से कम के 8 शेयरों में विदेशी निवेशकों की खरीदारी, किस कंपनी का जलवा ?
- आमचो बस्तर! सड़क नहीं होने से बीमार महिला को कावड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण…

