Rajasthan News: दीपावली के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल में जयपुर और फुलेरा के बीच सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कोटा होकर गुजरने वाली दयोदय एक्सप्रेस एक-एक दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, भोपाल-जोधपुर ट्रेन दो दिन के लिए पूरी तरह रद्द रहेगी। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि जयपुर रेल मंडल में बोबास-आसलपुर और जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग का काम हो रहा है।

इस क्रम में ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 8 और 11 नवंबर, 2024 को अपने प्रस्थान स्टेशन से रद्द रहेगी, जिससे यह ट्रेन जोधपुर से रवाना नहीं होगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 9 और 11 नवंबर को अपने प्रारंभ स्टेशन से रद्द रहेगी।
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन 9 नवंबर को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, और यह ट्रेन जबलपुर से रवाना होकर अजमेर जंक्शन की बजाय सांगानेर तक चलेगी। इस कारण से यह ट्रेन जयपुर और अजमेर के लिए आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन सामान्य दिनों में सांगानेर स्टेशन पर नहीं रुकती, लेकिन शॉर्ट टर्मिनेट के कारण इसे 11:25 बजे सांगानेर पर रोका जाएगा।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन अजमेर की बजाय सांगानेर स्टेशन से रवाना होगी और शाम 5:40 बजे सांगानेर से प्रस्थान करेगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही दिल्ली सरकार’, AAP का बड़ा हमला
- मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ सासाराम में फूंक गया चुनाव आयुक्त का पुतला, SIR वापस लेने की मांग
- जर्मनी अग्निकांड में जान गंवाने वाले सिविन-अंजलि के शव नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार
- दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले; कई अहम पदों पर नई तैनाती
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज

