Rajasthan News: राजस्थान में चाइनीज मांझा का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंझुनूं में एक बाइक सवार फार्मासिस्ट और चूरू में एक युवक चाइनीज मांझे से बुरी तरह घायल हो गए। रविवार को सीकर में एक बच्चे की मौत के 24 घंटे के भीतर ये नए हादसे सामने आए हैं।

झुंझुनूं में बीसीएमओ ऑफिस में कार्यरत 35 वर्षीय फार्मासिस्ट अशोक कुमार घर से गौशाला जा रहे थे। रास्ते में सिंघाना-खेतड़ी रोड पर उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। मांझे ने उनकी गर्दन इतनी गहराई तक काट दी कि गले की हड्डी तक चोट पहुंच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके गले में 14 टांके लगाए।
चूरू में 18 वर्षीय युवक जोयान सैय्यद अपनी बाइक से दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में उसका गला चाइनीज मांझे से कट गया। गला बचाने के प्रयास में उसकी उंगलियां भी घायल हो गईं। वह लहूलुहान हालत में खुद अस्पताल पहुंचा, जहां उसके गले पर 8 और हाथ पर 4 टांके लगाए गए। इसके अलावा, चूरू में ही 8 वर्षीय मोहम्मद आहिल कुरैशी भी पतंग पकड़ते समय चाइनीज मांझे से घायल हो गया। उसकी उंगलियों में 2 टांके लगे हैं।
हाल ही में सीकर में चाइनीज मांझे में करंट उतरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने चाइनीज मांझे के खतरनाक प्रभाव को उजागर कर दिया है। प्रशासन को चाहिए कि इस जानलेवा मांझे की बिक्री और उपयोग पर कड़ी निगरानी रखे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- तुकाराम मुंडे अब ग्लोबल: BBC के बाद, महाराष्ट्र FDA चीफ ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के फ्रंट पेज पर छाए
- छुटकू निकले बड़े शातिर, 3 नाबालिग बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर हुए फरार, तीनों पर गंभीर आरोप
- दर्दनाक हादसा: ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट चला रहे थे एक्टिवा, हाईवा की चपेट में आने से नाबालिग की मौके पर मौत, दो घायल
- महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में सूरत से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
- ‘चूक का मतलब होगा परमाणु विस्फोट जैसी तबाही’, सेफ्टी लीडर ने छोड़ा Open AI का साथ, कड़े नियमों की मांग
