Rajasthan News: राजस्थान में होने वाले आगामी नगरीय और पंचायत राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। इस बार पार्टी एक अलग ही स्तर की रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार रणनीति राजस्थान में नहीं, बल्कि गुजरात के अहमदाबाद में तैयार की जा रही है।

5 से 7 मई तक अहमदाबाद में प्रशिक्षण शिविर
बीजेपी द्वारा 5 से 7 मई के बीच अहमदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के सभी विधायक भाग लेंगे। इस शिविर का उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाना और विधायकों को चुनावी युद्ध के लिए तैयार करना है।
रणनीति की नींव गुजरात में क्यों?
राजस्थान से बाहर जाकर रणनीति बनाना बीजेपी की इस बार की सोच में आए बड़े बदलाव को दर्शाता है। शिविर में विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा, चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी, और गांव-गांव तक पहुंच बनाने की योजना पर काम होगा। साथ ही, पार्टी का फोकस पंचायत चुनावों में जीत सुनिश्चित करने पर रहेगा।
विधायकों को मिलेगा गहन प्रशिक्षण
शिविर के दौरान विधायकों को संगठनात्मक दक्षता, सुशासन, जनसेवा, और नीति-निर्माण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता, नीति विशेषज्ञ, और अनुभवी प्रशासक विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
