Rajasthan News: अलवर में शुक्रवार को एक पुलिस कांस्टेबल की दूसरी शादी के बीच जमकर हंगामा हुआ। वजह थी उसकी पहली पत्नी, होटल पहुंची और जमकर हंगामा किया और समारोह को रोक दिया. कांस्टेबल जयकिशन, विजय मंदिर थाने में तैनात है. वह बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी करने पहुंच गया था.

सिगनेट होटल में 28 नवंबर को जयकिशन और अंकिता की शादी होनी थी. कार्ड छप चुके थे, रिश्तेदार पहुंच चुके थे, और रस्में शुरू होने वाली थीं. तभी पहली पत्नी को खबर मिली. वह परिवार और कुछ समाजसेवियों के साथ होटल में घुस गई. अंदर पहुंचते ही उसने धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए शादी को रूकवा दिया।
हंगामा इतना बढ़ा कि होटल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. अरावली विहार थाने की टीम पहुंची और माहौल शांत कराया. शादी की रस्में रुक गईं, वरमाला नहीं हुई, और मेहमानों को लौटना पड़ा. दुल्हन पक्ष को भी सदमा लगा, क्योंकि उन्हें बताया ही नहीं गया था कि जयकिशन पहले से शादीशुदा है.
पहली पत्नी ने कहा कि 2021 से वह अलग रह रही है, लेकिन कभी तलाक नहीं हुआ. उसके मुताबिक, बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए दूसरी शादी करना सीधा धोखा है. कानूनी जानकारों की मानें तो IPC की धारा 494 के तहत पहली पत्नी के जीवित रहते बिना तलाक दूसरी शादी अपराध है, जिसमें जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं.
पूछताछ में जयकिशन ने दावा किया कि पहली पत्नी ने उस पर दहेज का केस दर्ज कराया है और यह शादी नहीं, सिर्फ एक मुलाकात थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन की जांच समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- सेक्टर-38 में मिलने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
