Rajasthan News: अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 813वां उर्स 28 दिसम्बर को झंडा चढ़ने के साथ शुरू होगा, और 2 जनवरी से उर्स की आधिकारिक शुरुआत होगी। उर्स की तैयारियाँ जोरों पर हैं और इस अवसर पर दरगाह में हर साल की तरह शान और शौकत से उर्स मनाया जाएगा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सर्वे का काम तेज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और दरगाह बाजार व आसपास के होटल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच करके ही उन्हें कमरे की व्यवस्था करें। इसके साथ ही, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस को दरगाह के आसपास के क्षेत्रों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए आदेश जारी किए थे।
डोर-टू-डोर सर्वे जारी
पुलिस के अनुसार, अगर कोई होटल या मकान मालिक किसी किराएदार को कमरा दे रहा है, तो उसे किराएदार के सभी पहचान संबंधी दस्तावेज़ प्राप्त करने होंगे और इन्हें संबंधित पुलिस थाने में जमा करना होगा। यदि मकान मालिक कोई संदिग्ध व्यक्ति अपने घर में रखता है और उसकी जानकारी पुलिस को नहीं देता, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आस-पास के पहाड़ी इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे भी शुरू किया है। दस्तावेज़ों की जांच के बाद, पुलिस उन लोगों को चिन्हित कर रही है जो बिना दस्तावेज़ के रह रहे हैं। अब तक करीब 100 घरों के 500 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है और यह प्रक्रिया जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
