Rajasthan News: शहर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के यहां से गाजर का हलवा और अन्य प्रतिष्ठान से समोसे के सेवन के बाद शहर के पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गाजर का हलवा और समोसे के सेवन के बाद पुलिस अधिकारी व जवानों के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने टोंक रोड स्थित स्पेशल शंकर मिष्ठान भंडार पर छापामार कार्रवाई कर निरीक्षण किया। यहां से गाजर के हलवे का सेम्पल लिया गया। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक इस प्रतिष्ठान का लाईसेंस निलंबित किया गया है।
इसी के साथ ही समोसे के आपूर्तिकर्ता सोढ़ानी स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
