Rajasthan News: आगामी विधानसभा सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बैठक में विपक्ष ने साफ तौर पर मांग रखी कि सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार जवाब दे। जवाब का तरीका सरकार तय करे, लेकिन जवाब देना जरूरी है।

जूली ने कहा कि प्रदेश का किसान, युवा, गरीब और महिलाएं विधानसभा की कार्यवाही को उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं। उन्हें यह जानने की अपेक्षा रहती है कि उनकी समस्याओं पर क्या चर्चा हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नतीजे नहीं निकले तो स्थिति पहले जैसी ही बनी रहेगी। विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि सदन में कैमरों से जुड़े मुद्दे पर भी स्पीकर के सामने विपक्ष की ओर से बात रखी गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सभी मुद्दे सामने आएंगे। डिस्टर्ब एरिया बिल लाकर राजस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह संदेश जाए कि यहां भी दंगे होते हैं। उन्होंने कहा कि दंगे किन वजहों से होते हैं, यह सभी जानते हैं। उनका आरोप है कि इससे राजस्थान की पहचान, जो देशभर में अतिथि देवो भवः के रूप में है, उसे कमजोर किया जा रहा है।
जूली ने कहा कि अगर यह बिल राजस्थान में लाया जाता है तो सरकार की मंशा साफ हो जाएगी। इसके परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। उन्होंने पर्यटन में गिरावट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश को लोगों की नजरों में किस रूप में पेश करना चाहती है, यह सवाल उठता है।
जूली ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विधायक दल की बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक के अधिकारों की लड़ाई विधानसभा में लड़ी जाएगी। सर्वदलीय बैठक केवल शुरुआती कदम थी। विधानसभा सत्र में सरकार किस एजेंडे के साथ आएगी, यह देखने के बाद विपक्ष अपनी भूमिका निभाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- मौत की सजा कानून का विरोध… इजराइल के खिलाफ एकजुट हुए 7 बड़े मुस्लिम देश, बोले- इस तरह के कदम क्षेत्र में तनाव को और बढ़ाएंगे
- ‘ऐसे अपराधियों को मिलनी चाहिए फांसी की सजा’ पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया नालंदा का मामला, सरेआम महिला के साथ हुई थी गैंगरेप की कोशिश
- सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को कानपुर से किया गिरफ्तार
- बीजेपी प्रवक्ताओं की सूची जारी: विधायक-पूर्व विधायक को भी मिला स्थान, 9 सह मीडिया प्रभारी-41 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Today’s Top News : अखाड़े में तब्दील हुआ कांग्रेस भवन… जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी दोषी करार, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर…1432 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा दो तस्कर गिरफ्तार… श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
