Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अमित शाह के बयान को लेकर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।
वहीं, भाजपा के नेता गृहमंत्री के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने रखी है, जिससे कांग्रेस तिलमिला गई है।

कांग्रेस ने कभी नहीं किया अंबेडकर का सम्मान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर को अपमानित किया और उनके योगदान को कभी उचित पहचान नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाया,
- बाबा साहब ने कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया?
- कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनावी टिकट क्यों नहीं दिया?
- जब बाबा साहब चुनाव लड़ रहे थे, तब कांग्रेस ने उनका विरोध क्यों किया?
- कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के पांच तीर्थ स्थलों का निर्माण कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दी। यह काम कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में नहीं कर पाई।
बीजेपी बाबा साहब के विचारों पर चल रही है
सीएम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाबा साहब के अंत्योदय के विचार को लेकर चलती है। उन्होंने कहा, जब तक दलित, पिछड़े और अंतिम पंक्ति के लोग आगे नहीं बढ़ेंगे, देश प्रगति नहीं कर सकता। यही विचारधारा भाजपा की नीति का हिस्सा है। भाजपा ने देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति देकर बाबा साहब के आदर्शों को सम्मानित किया है।
कांग्रेस दलितों पर सिर्फ राजनीति करती है
भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, आज जब भाजपा दलितों और पिछड़ों को मुख्यधारा में ला रही है, तो कांग्रेस में घबराहट और तिलमिलाहट मच गई है। कांग्रेस के नेता सिर्फ दलितों के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा उनके उत्थान के लिए काम कर रही है।
गृहमंत्री के बयान से कांग्रेस परेशान
सीएम शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब के साथ कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवहार की सच्चाई उजागर की है। इससे कांग्रेस बौखला गई है और बेतुके आरोप लगाने में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए दलित और पिछड़े वर्ग को सशक्त करने का काम कर रही है।
कांग्रेस को देना होगा जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अब बाबा साहब के साथ किए गए व्यवहार पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंबेडकर के योगदान को देशभर में सम्मान दिलाया है, जो कांग्रेस अपने शासनकाल में कभी नहीं कर पाई।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

